Skip to main content

कालेज के दिन-हॉस्टल की बात फिर से दोस्तों के साथ : संस्मरण

कालेज के दिन-हॉस्टल की बात फिर से दोस्तों के साथ : संस्मरण Memories : Which Passed In Lucknow
Author :   Abhishek Mishra ;  10 June 2018  Lucknow
Follow on :   Email | Facebook Twitter Linkedin  
Irshad Ansari Naval Soni with me @BBD University Lucknow
The Story of celebrations which we made every days with Ansari Bhai, a senior of me, with whom I shared my room for three years in Lucknow, while I was pursuing my law graduations. We were no blood relations but even more we were attached to each others, today I'm lackadaisical to seeing him off, after all attempts I failed to hide tears comming in my eyes.....
मन उदास है, कलेजा फफक-फफक कर रो रहा आंखों में आंसू तो जरूर हैं पर डर लग रहा कहीं छलक न जाएं। वजह कोई खास न होकर भी बहुत खास है, तीन वर्षों तक जिसके साथ रहा, जिसने हमेशा छोटे भाई सा स्नेह दिया Irshad Ansari भाई अपनी शिक्षायात्रा पूरी कर नए शहर की ओर रवाना हो रहे हैं।सोच रहा हूँ आखिर अब कौन मुझे सुबह सुबह जगाएगा, कौन मेरी गलतियों पर फटकार लगाएगा। दो चार दिन में तो मेरी अदात सुधरने से रही सो डर लग रहा मैं हर बार की तरह फिर से कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दूंगा, पानी की टोटियां भी बन्द करना भूल जाऊंगा कौन हड़कायेगा मुझे, कौन समझायेगा मुझे।
समझ नही आ रहा अब मेरे गए गानों की दूसरी लाइनें कौन दुहरायेगा, मेरी बेसुरी राग में राग कौन मिलायेगा। किसे सुनाऊंगा मैं अपनी लिखी हुई गरमागरम शेरो-शायरियां, किसे बताऊंगा मैं अपने एकतरफा इश्क़ की कहानियां। भावनाएं अनियंत्रित हो बार बार हृदय को कचोट रहीं हैं पर अब इन्हें नियंत्रित कर हमे भी जिम्मेदार बनना होगा, बहुत कुछ जो आप बड़े भाई के तौर पर संभाल लेते थे अब हमे खुद करना होगा।

अंसारी भाई बनारस समीप चंदौली के रहने वाले थे और मैं गोण्डावासी, कहने का मतलब हम दोनों लोग शिक्षयात्रा के दौरान तकरीबन 400-500 किलोमीटर दूर से आ मिले। बोली भाषा में विषमतायें थीं पाठ्यक्रम भी अलग था, वो #MechanicalEngineering के छात्र थे और मैं कानून का विद्यार्थी परन्तु ये विषमतायें और दूरियां कभी हमारे बीच दीवार न बन पायीं।
Irshad Ansari Asim Siddiqui @DevaShareef  Barabanki
हमारा मजहब अलग था, त्यौहार अलग थे पर हमने साथ मिल कर मनाया और पूरे 3 वर्ष एक साथ गुजारे। त्यौहार किसी का भी क्यों न हो पर हम लोगों की खुशी हमेशा बराबर रहती थी, हमने ईद-दीवाली होली एक साथ बिताए। कभी मन्दिर जाना हो तब भी हम साथ होते थे, दरगाह जाना हो तब भी हम साथ होते थे। कभी कभी तो चौंक जाता था, मुझे टिके से थोड़ी चिढ़ थी पर अनगिनत बार मैंने अंसारी भाई को टिका-चंदन लगाए देखा है।
बात 2017 की है होली का त्यौहार था, किसी कारणवश मैं छुट्टियों में घर न जा सका। मुझे रंगों से थोड़ा डर लगता है, मसलन दोस्तों से थोड़ा कट के रहता हूँ कि कहीं कोई रंग न लगा दे पर अंसारी भाई को होली के रंगों से सराबोर देख मेरे मन से रंगों का डर खत्म हो गया, उस साल हम सबने मिलकर जबरदस्त होली खेली।
इतनी यादें-इतने संस्मरण हैं कि लिखने को पन्ने कम पड़ जाएंगे, पर हां 3-4 सालों में मैं जितना समझ पाया सिर्फ इतना ही कहूंगा यदि हर मुसलमान आप जैसा हो जाये तो हमारे मुल्क में अमन-चैन का तसुव्वर मुल्क की सूरत बदल देगा। आपने बतौर Senior जो इन्सानियत का पाठ पढ़ाया मेरे लिए आजन्म अविस्मरणीय रहेगा।

Last Dinner With Ansari Bhai @BBD Luckno

Comments

Popular posts from this blog

Dr. B R Ambedkar (14 April 1891 - 6 December 1956) : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण में आज आपकी भागीदारी को समर्पित मेरा प्रयास

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण में आज आपकी भागीदारी को समर्पित मेरा प्रयास .....................                                Dr. B.R. Ambedkar (14 April 1891 - 6 December 1956) :  The father of mordern India           संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस (14 अप्रैल ) पर समर्पित मेरा यह लेख उनके स्वर्णिम सपनों और लक्ष्यों के साथ भारत के समाजवादी पंथनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गणराज्य (SOCIALIST SECULAR DEMOCRATIC REPUBLIC) उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु प्रयास है। Preamble of the Indian Constitution भारतीय संविधान की प्रस्तावना         समाज में सेक्युलर विचार धारा के व्यक्तियों से कट्टरवादिता में अंधे हो चले स्वकथित बुद्धजीवी लोगों के अमर...

Abhishek Mishra "SATYA" (aksatya) : कुछ अपनी शेरों शायरी

1.      टूटे हुए इस दिल में थोड़ी आह रहने दो          तुम न सही पर किसी और कि , तो राह रहने दो          हां मालूम है तुम्हे मेरी शकल से नफरत है बहुत.......          पर दिल में तो थोड़ी मेरी चाह रहने दो...........।।                                         - @aksatya100                                         20 August 2017                                                  2. कभी खुशी से खुशी की तरफ नही देखा     तेरे बाद किसी और कि तरफ नही दे...

इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने बुनते बुनते : Abhishek Mishra "Satya"

A uthor :   Abhishek Mishra ;   Lucknow 19 June 2 020 Follow on :  Facebook   |  Twitter  |   Linkedin  |  What's app इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने बुनते बुनते, इक बार पुनः सब छूट गया, बस उम्मीदें चुनते चुनते, शायद मेरी बहु उम्मीदें ही इस टूटे दिल की दायी हैं मेरा बच्चों सा जिद्दीपन ही सब खोने में उत्तरदायी है।। मेरे टूटे इस दिल का बस तुम एक सहारा बन जाओ जलमग्न हुई मेरी आशाओं का एक किनारा बन जाओ, हमराह बनो इन सपनों का फिर से विश्वास जगा जाओ जीवित हूँ अबतक आशा में इक बार पुनः फिर आ जाओ।। धूमिल होती.... मेरी उम्मीदों में फिर पंख से लगाओ तुम, जो खोया है तुमको पाने में वो आत्मविश्वास जगाओ तुम। जीवन अभी बहुत लंबा यूं तन्हा चलना मुश्किल होगा...... पर तुमसा हमसफ़र मिला शायद तो फिर सबकुछ मुमकिन होगा।। सच पूछो तो रो रो कर भी शायद तुमको भुला नहीं पाया, बस ख्वाबों में तुमको देख देख.....शायद मैं अब तक जी पाया। खुद ही में खुद से रोया हूँ, खुद ही खुद को सुनते सुनते, इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने ...

होकर अधीर हमने कब चाहा, दो क्षण भर तुमको पा लूं मैं : Abhishek Mishra "Satya"

Author :   Abhishek Mishra ;   Lucknow 24 July 2020 Follow on :  Facebook   |  Twitter  |   Linkedin  |  What's app होकर अधीर हमने कब चाहा, दो क्षण भर तुमको पा लूं मैं। जिस्मों पर कर अंकित निशान कब चाहा तुमको हथिया लूं मैं। मैं सदा सत्य के साथ रहा, हर क्षण अपने नैतिक पैमाने में दो क्षमा दान इस मानव को, जो पतित हुआ तुमको समझाने में।। जीवन में उन्नति के खातिर, कुछ मन्त्र तुन्हें सिखलाया है। नैतिकता से हासिल कर लो सबकुछ ऐसा सदमार्ग दिखाया है। पर तुमको लाज नही आयी हमपर रोष दिखाने में..... दो क्षमा दान इस मानव को, जो पतित हुआ तुमको समझाने में।। Abhishek Mishra LL.B Hons.(P.), Lucknow University

मेरा ख्वाब हो तुम : Abhishek Mishra "SATYA"

मेरा ख्वाब हो  तुम .... Author :    Abhishek Mishra ; 15 December 2017  Lucknow Follow on :      Facebook  |  Twitter  |  Linkedin