Skip to main content

लटक गया है जो विकास तुम्हारी फाइलों के जाल में : Abhishek Mishra "SATYA"

BJP का दलित भोज 

Author :   Abhishek Mishra ; Lucknow 23 Sept. 2018  
Follow on : Facebook Twitter | Linkedin

सुर्खियों में छा रहे दलाल आजकल
पता करो हाल में चुनाव तो नही?
----------------------------------------
प्रिय अवधवासिओं,
●●●चुनाव नज़दीक आ रहा है, आपका वोट लेकर पांच साल तक ईद का चांद हो चले सांसद जी जल्द आपके द्वार पहुंच सकते हैं। आपकी पीड़ा आपकी समस्या पूंछेंगे हो सकता है आपके पांव भी पकड़ लें, हो सकता आपकी समस्या देख सांसद जी का हृदय विलख उठे और आपको दो चार हजार मदद भी नकद कर दें पर पहरुए सावधान रहना।

पिछले चुनावों में आपका वोट लेकर गायब हो चले सांसद जी आजकल सड़कें खोद रहे, तारकोल सूंघ रहे, विधायक जी भी आजकल मोरंग और बालू छान रहे पर पहरुए सावधान रहना। तुम्हारे वोटों की अहमियत ने तुम्हें फिर से दो दिन का देवता बना दिया है, हो सकता है दो चार नेता प्रवास कार्यक्रम के तहत आपके घर रात बिताने भी आ जाएं, वैसे तो दलितों के घर खाने का Trend चल रहा इसलिए सांसद जी आपकी ग्रामसभा में किसी दलितबन्धु के घर ही खायेंगे परन्तु अगर गलती से अगर आपके घर खाने बैठ जाएं तो उन्हें अदम गोंडवी जी की लोरी जरूर सुनाना -
तुमारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है
मगर ये आंकड़े झूठे और दावा किताबी है।
उधर जम्हूरियत का ढोल पीटे जा रहे हो तुम
इधर जुम्मन के घरमें आज भी फूटी रकाबी है।।


वैसे तो प्रवासीजन आपको विकास की तमाम गाथाएं सुनाएंगे पर आप अपने अगले बगल के गांवों की हालात याद करके उनसे पूंछना -
लटक गया विकास जो,
तुम्हारी फाइलों के जाल में
पहुंचेगा हमारे गांव तक,
अब और कितने साल में?
अगर आपकी ये दो लोरियां सुनकर आपके सांसद जी या उनके चेले-चपाटे चुप हो जाएं तो समझ लेना दाल में कुछ नही बल्कि पूरी दाल ही काली है।

यकीन मानिये आपकी दोनों लोरियां सुनकर सांसद जी और उनके चेले चपाटे फफक कर रो पड़ेंगे और कहेंगे      
बड़कऊ अबकी सांसद जी का जिताय दियव पहिला बजट औतय तहार गांव क्यूटो बन जाई।  नेता जी जो भी बोलें प्यार से-शिष्टाचार से सुन लेना पर मतदान करते वख्त पहरुए सावधान रहना।

Abhishek Mishra
LL.B Hons.(P.),
Lucknow University
#Yours'Commemt  @aksatya100

Comments

Popular posts from this blog

Dr. B R Ambedkar (14 April 1891 - 6 December 1956) : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण में आज आपकी भागीदारी को समर्पित मेरा प्रयास

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण में आज आपकी भागीदारी को समर्पित मेरा प्रयास .....................                                Dr. B.R. Ambedkar (14 April 1891 - 6 December 1956) :  The father of mordern India           संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस (14 अप्रैल ) पर समर्पित मेरा यह लेख उनके स्वर्णिम सपनों और लक्ष्यों के साथ भारत के समाजवादी पंथनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गणराज्य (SOCIALIST SECULAR DEMOCRATIC REPUBLIC) उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु प्रयास है। Preamble of the Indian Constitution भारतीय संविधान की प्रस्तावना         समाज में सेक्युलर विचार धारा के व्यक्तियों से कट्टरवादिता में अंधे हो चले स्वकथित बुद्धजीवी लोगों के अमर...

Abhishek Mishra "SATYA" (aksatya) : कुछ अपनी शेरों शायरी

1.      टूटे हुए इस दिल में थोड़ी आह रहने दो          तुम न सही पर किसी और कि , तो राह रहने दो          हां मालूम है तुम्हे मेरी शकल से नफरत है बहुत.......          पर दिल में तो थोड़ी मेरी चाह रहने दो...........।।                                         - @aksatya100                                         20 August 2017                                                  2. कभी खुशी से खुशी की तरफ नही देखा     तेरे बाद किसी और कि तरफ नही दे...

इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने बुनते बुनते : Abhishek Mishra "Satya"

A uthor :   Abhishek Mishra ;   Lucknow 19 June 2 020 Follow on :  Facebook   |  Twitter  |   Linkedin  |  What's app इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने बुनते बुनते, इक बार पुनः सब छूट गया, बस उम्मीदें चुनते चुनते, शायद मेरी बहु उम्मीदें ही इस टूटे दिल की दायी हैं मेरा बच्चों सा जिद्दीपन ही सब खोने में उत्तरदायी है।। मेरे टूटे इस दिल का बस तुम एक सहारा बन जाओ जलमग्न हुई मेरी आशाओं का एक किनारा बन जाओ, हमराह बनो इन सपनों का फिर से विश्वास जगा जाओ जीवित हूँ अबतक आशा में इक बार पुनः फिर आ जाओ।। धूमिल होती.... मेरी उम्मीदों में फिर पंख से लगाओ तुम, जो खोया है तुमको पाने में वो आत्मविश्वास जगाओ तुम। जीवन अभी बहुत लंबा यूं तन्हा चलना मुश्किल होगा...... पर तुमसा हमसफ़र मिला शायद तो फिर सबकुछ मुमकिन होगा।। सच पूछो तो रो रो कर भी शायद तुमको भुला नहीं पाया, बस ख्वाबों में तुमको देख देख.....शायद मैं अब तक जी पाया। खुद ही में खुद से रोया हूँ, खुद ही खुद को सुनते सुनते, इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने ...

होकर अधीर हमने कब चाहा, दो क्षण भर तुमको पा लूं मैं : Abhishek Mishra "Satya"

Author :   Abhishek Mishra ;   Lucknow 24 July 2020 Follow on :  Facebook   |  Twitter  |   Linkedin  |  What's app होकर अधीर हमने कब चाहा, दो क्षण भर तुमको पा लूं मैं। जिस्मों पर कर अंकित निशान कब चाहा तुमको हथिया लूं मैं। मैं सदा सत्य के साथ रहा, हर क्षण अपने नैतिक पैमाने में दो क्षमा दान इस मानव को, जो पतित हुआ तुमको समझाने में।। जीवन में उन्नति के खातिर, कुछ मन्त्र तुन्हें सिखलाया है। नैतिकता से हासिल कर लो सबकुछ ऐसा सदमार्ग दिखाया है। पर तुमको लाज नही आयी हमपर रोष दिखाने में..... दो क्षमा दान इस मानव को, जो पतित हुआ तुमको समझाने में।। Abhishek Mishra LL.B Hons.(P.), Lucknow University

मेरा ख्वाब हो तुम : Abhishek Mishra "SATYA"

मेरा ख्वाब हो  तुम .... Author :    Abhishek Mishra ; 15 December 2017  Lucknow Follow on :      Facebook  |  Twitter  |  Linkedin