Skip to main content

प्यार क्या है.......? : Abhishek Mishra "Satya"

What is Love......?❤
Author :   Abhishek Mishra ; Lucknow 27 July 2020
Follow on : Facebook Twitter | Linkedin | What's app
______________________________________________
एक दिन किसी ने  मुझसे पूछा था प्यार क्या है..? उस समय ये शब्द मेरे लिए बिल्कुल नया सा था, इससे पहले न तो मुझे कभी हुआ था और न  कोई अनुभव था। किन्तु आज अपने अनुभव और प्रयोग से इस निष्कर्ष तक पहुंचा हूँ कि;

"मेरे व्यक्तिगत नजरिये में प्यार वासना नहीं बल्कि लोभ-स्वार्थ अपेक्षा, सन्देह एवं खोने पाने के भय से मुक्त एक उपासना है......." एक ऐसे ईश्वर की उपासना जो कई बार आपको निराश करेगा, वह बहुत कुछ आपकी अपेक्षाओं/चाहतों के अनुरूप नहीं कर पायेगा, किन्तु उसमें आपकी अटूट आस्था सदैव बरकरार रहनी चाहिए। 

वो आपको रोकेगा टोकेगा नहीं, आपकी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप भी नही करेगा और न ही प्रत्येक क्षण आपकी तफ़सीस (Inquiry) कर पायेगा किन्तु यदि आपकी भक्ति अर्थात प्रेम सच्चा हुआ तो कोई भी अनुचित कदम उठाने का विचार मन में आते ही आपको लगेगा कि आपका ईश्वर (अर्थात प्रेमी/प्रेमिका) आपको देख रहा है, वो आपको माफ नहीं करेगा। 

जिस दिन आपके भक्ति अर्थात प्रेम में इतनी ईमानदारी और सच्चाई आ गई कि आप अपने उस ईश्वर के समक्ष अपना उचित अनुचित सब कुछ स्वेच्छया स्वीकार (confess) करने लगे, उसी दिन से वो ईश्वर (अर्थात प्रेमी/प्रेमिका) सदा सर्वदा के लिए आपका हो जायेगा, वो आपके लिए आपकी स्वतंत्रता और निजता में व्यवधान (Irritation) नहीं बल्कि आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाने में एक सकारात्मक मार्गदर्शक एवं आपकी ऊर्जा का स्रोत बन जायेगा। 

छल लोभ मोह से निर्मुक्त होकर, सच्चाई निरंतरता और धैर्य के साथ आपका विश्वास यदि अपने ईश्वर(अर्थात प्रेमी/प्रेमिका) में बिना विचलित हुए अडिग बरकरार रह पाया तो वो आपको एक दिन अवश्य प्राप्त होगा।
"जो जेहि चाहै सत्य स्नेही सो तेहि मिलय न कछु संदेही"

निष्कर्षतः "प्यार लाभ हानि से मुक्त भावनाओं का परस्पर आदान प्रदान है, जो सम्बन्ध भावना विहीन होकर महज लाभ हानि तक सिमट जाए वह प्यार नही अपितु व्यापार है।" सच पूछो तो प्यार वो है जिसमें राधा जीवन भर कृष्ण का इंतज़ार कर सके, जिसमें कस्तूरबा के खातिर गांधी नमक जैसी आवश्यक वस्तु का भी परित्याग कर सके.........  आज के युग का प्यार फिल्मी सा हो चला है किंतु स्मरण रहे कि प्यार की मिशाल आज भी राधा-कृष्ण को ही माना जाता है, महज चंद महीनों में ही वस्त्रों के भांति प्रेमी/प्रेमिका बदलने वाली इस फिल्मी दुनिया को नहीं........

---------◆●◆----------
Views are personal, your own views and experiences of life be heartily welcomed in comment section.............
Abhishek Mishra
LL.B Hons.(P.),
Lucknow University

Comments

Popular posts from this blog

Dr. B R Ambedkar (14 April 1891 - 6 December 1956) : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण में आज आपकी भागीदारी को समर्पित मेरा प्रयास

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण में आज आपकी भागीदारी को समर्पित मेरा प्रयास .....................                                Dr. B.R. Ambedkar (14 April 1891 - 6 December 1956) :  The father of mordern India           संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस (14 अप्रैल ) पर समर्पित मेरा यह लेख उनके स्वर्णिम सपनों और लक्ष्यों के साथ भारत के समाजवादी पंथनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गणराज्य (SOCIALIST SECULAR DEMOCRATIC REPUBLIC) उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु प्रयास है। Preamble of the Indian Constitution भारतीय संविधान की प्रस्तावना         समाज में सेक्युलर विचार धारा के व्यक्तियों से कट्टरवादिता में अंधे हो चले स्वकथित बुद्धजीवी लोगों के अमर...

Abhishek Mishra "SATYA" (aksatya) : कुछ अपनी शेरों शायरी

1.      टूटे हुए इस दिल में थोड़ी आह रहने दो          तुम न सही पर किसी और कि , तो राह रहने दो          हां मालूम है तुम्हे मेरी शकल से नफरत है बहुत.......          पर दिल में तो थोड़ी मेरी चाह रहने दो...........।।                                         - @aksatya100                                         20 August 2017                                                  2. कभी खुशी से खुशी की तरफ नही देखा     तेरे बाद किसी और कि तरफ नही दे...

इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने बुनते बुनते : Abhishek Mishra "Satya"

A uthor :   Abhishek Mishra ;   Lucknow 19 June 2 020 Follow on :  Facebook   |  Twitter  |   Linkedin  |  What's app इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने बुनते बुनते, इक बार पुनः सब छूट गया, बस उम्मीदें चुनते चुनते, शायद मेरी बहु उम्मीदें ही इस टूटे दिल की दायी हैं मेरा बच्चों सा जिद्दीपन ही सब खोने में उत्तरदायी है।। मेरे टूटे इस दिल का बस तुम एक सहारा बन जाओ जलमग्न हुई मेरी आशाओं का एक किनारा बन जाओ, हमराह बनो इन सपनों का फिर से विश्वास जगा जाओ जीवित हूँ अबतक आशा में इक बार पुनः फिर आ जाओ।। धूमिल होती.... मेरी उम्मीदों में फिर पंख से लगाओ तुम, जो खोया है तुमको पाने में वो आत्मविश्वास जगाओ तुम। जीवन अभी बहुत लंबा यूं तन्हा चलना मुश्किल होगा...... पर तुमसा हमसफ़र मिला शायद तो फिर सबकुछ मुमकिन होगा।। सच पूछो तो रो रो कर भी शायद तुमको भुला नहीं पाया, बस ख्वाबों में तुमको देख देख.....शायद मैं अब तक जी पाया। खुद ही में खुद से रोया हूँ, खुद ही खुद को सुनते सुनते, इक बार पुनः मैं टूट गया शायद सपने ...

होकर अधीर हमने कब चाहा, दो क्षण भर तुमको पा लूं मैं : Abhishek Mishra "Satya"

Author :   Abhishek Mishra ;   Lucknow 24 July 2020 Follow on :  Facebook   |  Twitter  |   Linkedin  |  What's app होकर अधीर हमने कब चाहा, दो क्षण भर तुमको पा लूं मैं। जिस्मों पर कर अंकित निशान कब चाहा तुमको हथिया लूं मैं। मैं सदा सत्य के साथ रहा, हर क्षण अपने नैतिक पैमाने में दो क्षमा दान इस मानव को, जो पतित हुआ तुमको समझाने में।। जीवन में उन्नति के खातिर, कुछ मन्त्र तुन्हें सिखलाया है। नैतिकता से हासिल कर लो सबकुछ ऐसा सदमार्ग दिखाया है। पर तुमको लाज नही आयी हमपर रोष दिखाने में..... दो क्षमा दान इस मानव को, जो पतित हुआ तुमको समझाने में।। Abhishek Mishra LL.B Hons.(P.), Lucknow University

मेरा ख्वाब हो तुम : Abhishek Mishra "SATYA"

मेरा ख्वाब हो  तुम .... Author :    Abhishek Mishra ; 15 December 2017  Lucknow Follow on :      Facebook  |  Twitter  |  Linkedin